ऑपरेशन प्रहार के तहत 20 हजार का इनामी भू-माफिया गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भूमि धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहाड़ के भोले-भाले लोगों, विशेषकर फौजियों और उत्तराखंड मूल के बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
मामला वर्ष 2025 का है, जब विक्रम सिंह निवासी अधोईवाला ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रदीप सकलानी, अभय कुमार और अजय सजवाण ने ग्राम सौंडा सरोली स्थित भूमि को अपने परिचित की बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भूमि पर फर्जी अधिकार दिखाकर कूटरचित अनुबंध पत्र तैयार किए और बयाने के नाम पर रकम हड़प ली। पीड़ित को दिए गए चेक भी बाउंस हो गए थे। मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डालनवाला क्षेत्र में एक संपत्ति के सौदे को लेकर सक्रिय है। इसके बाद पुलिस टीम ने एकता कॉलोनी डालनवाला से प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप सकलानी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो खुद को पहाड़ी मूल का बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और अन्य लोगों की जमीन अपनी बताकर बेचने का झांसा देता था। आरोपी के खिलाफ देहरादून के विभिन्न थानों में भूमि धोखाधड़ी के 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में करोड़ों की अन्य धोखाधड़ी के मामलों में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।