हत्या कर शव फेंक दिया था नदी किनारे, तकनीक NETGRID PORTEL की ली मदद
भगवानपुर कोतवाल इंस्पेक्टर रितेश शाह ने भेजा जेल

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने हत्या कर फेंके गए लावारिश शव की शिनाख्त आधुनिक तकनीक NETGRID PORTEL से करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक और उसका भाई खाना खाने के लिए होटल पहुंचे थे, जहां होटल संचालकों ने किसी बात को लेकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया था। आरोपी कितना भी चतुर हो, पुलिस की निगाह से नहीं बच सकता।
भगवानुपर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि 17 मई को सूचना प्राप्त हुई की थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत बहबलपुर से गांव लव्वा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी के सरहद पर एक अज्ञात पुरुष शव पड़ा हुआ है। जिसकी संभवतः पीट पीटकर हत्या की गई है व शरीर पर कई जगह गम्भीर चोट के निशान हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया तथा शव का पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी रुड़की भिजवाया। अज्ञात शव की पहचान हेतू ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित NETGRID PORTEL को प्रयोग करते हुए मृतक की फोटो पोटल पर अपलोड की तो मृतक के चेहरे से मिलते हुये 10 व्यक्तियो की जानकारी दी जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो के होने पाए गए।
प्राप्त डाटा पर मेहनत करते हुए अलग अलग टीमों द्वारा सभी व्यक्तियों को सहारनपुर, दवबन्द बिजनौर, मुरादाबाद, हिमाचल आदि स्थानों पर जाकर सत्यापन किया तो मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में 18 मई को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए स्थानीय लोगो से भी जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ की घटना वाले दिन देर रात एक अज्ञात काली क्रेटा कार देखी गई थी। संदेह का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इनपुट/एविडेंस की गहराई से पड़ताल की तो ये तथ्य प्रकाश में आया की सलेमपुर में किराये पर रह रहे मृतक कलीम व उसका भाई कामिल काम की तलाश मे भगवानपुर की तरफ आए। वे रात को धरोहर होटल में खाना खाने चले गए, लेकिन किसी बात को लेकर होटल संचालक व उसके साथियों का मृतक व मृतक के भाई साथ झगडा हो गया। जिस पर मृतक का भाई वहा से जान बचाकर भाग गया, लेकिन आरोपित ने मृतक को पीट पीटकर मार कर शव को ग्राम लाव्वा के नदी किनारे फेंक दिया।
इतनी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने 19 मई को हसनपुर मदनपुर पुल से सौरभ चौहान, अंकित कुमार, हर्ष, अनमोल सैनी व विशाल सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी अच्छे पढ़े लिखे हैं और बीटेक, बी0फार्मा जैसे कोर्स किए हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनमें से हर्ष और अंकित चौहान ने होटल धरोहर लीज पर लिया है। जिसको चलाने में अर्पित और ऋषि भी इसकी मदद करते हैं। घटना की रात हर्ष अपनी पत्नी को स्कार्पियो से छोड़ने सीतापुर गया था। देर रात झगड़े की सूचना पर वह होटल धरोहर भगवानपुर पहुंचा। जहां विशाल, अंकित आदि मौजूद थे। इन्होने झगड़ा कर रहे दोनो लडको को डण्डो लातो मुक्को से मारना शुरू कर दिया। तभी मौके का फायदा उठाकर उनमें से एक लडका रोड की तरफ भाग गया। इसके बाद इन्होंने कलीम नाम के लड़के को और पीटा। मृतक की सांस बन्द मिलने पर आरोपियों ने उसका शव क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रख दिया लव्वा गांव होते हुए खेतों से निकल कर नदी के पास पहुंच बॉडी को निकालकर वहीं फेंक दिया।

बरामदगी सामान —
1. घटना मे प्रयुक्त आलाक्तल डण्डे
2. मृतक का मोबाइल
3. क्रेटा कार जिसकी डिग्गी मे मृतक कलीम के शव को छिपाकर ले गये थे।
4- एक स्कॉर्पियो जो घटना करने में प्रयुक्त की गई थी।
पकड़े गए आरोपित —
1. सौरभ चौहान पुत्र संजय कुमार नि0 खुब्बनपुर थाना भगावनपुर हरिद्वार
2. अंकित कुमार पुत्र संतोष कुमार नि0 खुब्बनपुर, थाना भगावनपुर हरिद्वार
3. हर्ष पुत्र प्रवीण चौहान नि0 खुब्बनपुर, थाना भगावनपुर हरिद्वार,
4. अनमोल सैनी पुत्र भीशम सैनी नि0 सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर हरिद्वार
5. विशाल सैनी पुत्र राजेश सैनी नि0 सोना सईद माजरा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
भगवानपुर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह, एसएसाई रमेश कुमार सैनी, सुनील पन्त, पुनीत दनोषी, आषीष नेगी, नीरज रावत, प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल गीतम, कांस्टेबल उबैद उल्ला,संजय कुमार, संजय नेगी, रविन्द्र राणा, राहुल कुमार, विनय थपलियाल, वसीम सीआईयू हरिद्वार, महिपाल, रविन्द्र खत्री– सीआईयू रुड़की का सहयोग रहा।