भक्ति और आस्था के बीच रवाना हुई भगवान मद्महेश्वर की डोली


रुद्रप्रयाग। जनपद के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ अपने धाम के लिए रवाना हुई। डोली प्रस्थान के दौरान पूरा क्षेत्र ’हर-हर महादेव’ और भगवान मद्महेश्वर के जयघोषों से गुंजायमान रहा।
यात्रा से पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण और तीर्थयात्री मौजूद रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्तिमय माहौल के बीच डोली अपने प्रथम पड़ाव के लिए रवाना हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। भगवान मद्महेश्वर की डोली यात्रा उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!