4 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी ने जनपद मुख्यालय स्थित चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में टीम ने जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, माधवाश्रम चिकित्सालय, जन कल्याण हॉस्पिटल और बोहरा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीनों, चिकित्सकों की वैधता, ओपीडी रजिस्टर, एएनसी रजिस्टर, फॉर्म-एफ, सीसीटीवी व्यवस्था, नोटिस बोर्ड और एक्टिव ट्रैकर सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने सभी संचालकों को पीसीपीएनडीटी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!