जिला योजना 2026-27 को मंजूरी, 5815.80 लाख से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

रुद्रप्रयाग। जनपद की वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना को अंतिम मंजूरी मिल गई है। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कुल 5815.80 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई, जिससे जनपद में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में तैयार जिला योजना में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, बहुउद्देशीय शिविरों और जनता दरबार से मिले सुझावों को शामिल किया गया है। इस बार योजना में पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार और आमजन को त्वरित लाभ देने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और सहकारिता क्षेत्रों के बजट में बढ़ोतरी कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने और रोजगार सृजन पर फोकस किया गया है। साथ ही सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, पेयजल योजनाएं, बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
पर्यटन और धार्मिक महत्व को देखते हुए देवरियाताल, मदमहेश्वर, चोपता-तुंगनाथ और कार्तिक स्वामी क्षेत्रों में पैदल मार्ग सुधार, पार्किंग और शौचालय निर्माण को भी योजना में शामिल किया गया है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ठीनअंद ब्ींदकतं ज्ञींदकनतप के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
