सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, सुप्रीम कोर्ट निर्देशों के पालन के आदेश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित संस्थानों को सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स तथा पुलिस-परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी रेखीय विभागों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने को कहा गया। डीएम ने एनएचआईडीसीएल, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को 13 जून से पहले सुरक्षा क्षेत्र में बने आवासीय व व्यावसायिक भवनों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!