ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीएम सख्त


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कूड़ा निस्तारण, डम्प साइट प्रबंधन, कम्पैक्टर संचालन और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए और निगरानी के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करने को कहा। यह प्रकोष्ठ नियमों की नियमित मॉनिटरिंग करेगा और उल्लंघन करने वाले बड़े होटल व संस्थानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। जरूरत पड़ने पर जल एवं विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम ने जनपद की सभी डम्प साइट्स का पाक्षिक निरीक्षण, 9 कम्पैक्टरों को शीघ्र संचालित करने और नगरीय क्षेत्रों को डम्पसाइट शून्य बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक वार्ड में रिड्यूस-रीयूज-रिसायकल केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!