सीएम हेल्पलाइन पर 192 शिकायतें लंबित, निस्तारण के निर्देश


चमोली। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित 192 शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समीक्षा में सामने आया कि सर्वाधिक 38 शिकायतें लोक निर्माण विभाग, 28 राजस्व विभाग, 12 वन विभाग, 11 पुलिस विभाग तथा ग्राम्य विकास और सिंचाई विभाग की 10-10 शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को जबरन बंद करने या डिमांड में बदलने जैसे मामलों पर गंभीरता बरती जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को साप्ताहिक समीक्षा, शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद और सीएम हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के जरिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!