सोशल मीडिया वीडियो पर गुप्तकाशी नगर पंचायत ने की कार्रवाई


गुप्तकाशी। सोशल मीडिया पर खुले में कूड़ा डाले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत गुप्तकाशी ने त्वरित कार्रवाई की है। सफाई व्यवस्था से जुड़ी आउटसोर्सिंग एजेंसी के साइट इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए एजेंसी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अधिशासी अधिकारी भरत पंवार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से संचालित हो रही है। फिलहाल कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध न होने से व्यावहारिक दिक्कतें हैं, लेकिन उपलब्ध संसाधनों से व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। नगर पंचायत ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर खुले में डाले गए कूड़े की तुरंत सफाई करवाई और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित एजेंसी को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!