गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


कोटद्वार। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अजय शर्मा निवासी संगलाकोटी सतपुली लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। कोटद्वार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!