ऑपरेशन प्रहार के तहत वाहन चोर और स्नैचर गिरफ्तार


देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी और स्नैचिंग की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी मोहित त्यागी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो स्कूटियां और स्नैचिंग में छीना गया रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी मोहित त्यागी पूर्व में पोक्सो एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह दो माह पूर्व पैरोल पर बाहर आया था, इसी दौरान उसने एक स्कूटी चोरी की थी। हाल ही में 10 दिन पहले जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सोनिया बस्ती, विकासनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के वाहन और मोबाइल बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!