10 हजार का इनामी अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार


देहरादून। पुलिस ने ’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार किया है। नेहरू कॉलोनी थाना में दर्ज मामले में आरोपी बिरजू अपनी पत्नी पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करता था, जिसके चलते महिला ने दिसंबर 2025 में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए आरोपी को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया। पुलिस ने कहा कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!