उपद्रव फैलाने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और पथराव मामले में दून पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 मई को प्रदर्शन की आड़ में कुछ लोगों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। 17 मई को सूचना मिली कि कुछ लोग कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़का रहे हैं तथा काम पर जाने वालों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था भंग करने की आशंका में सलमान, तैयब और अजीम को ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!