धर्मपुर की जनसमस्याओं पर कांग्रेस की रणनीति तैयार

देहरादून। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मपुर विधानसभा की बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक में बेरोजगारी, पेपर लीक, नशाखोरी, जर्जर सड़कें, खराब नगर सुविधाएं, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, महंगाई, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध जनआंदोलन चलाने और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। इस दौरान 24 सदस्यीय पायलट कमेटी का गठन किया गया, जो जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री ने जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।
