विकासनगर में अवैध सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेलावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजू पुत्र सत्यनारायण निवासी बेलावाला को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2510 रुपये नकद, एक पॉकेट डायरी और सट्टा सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाकर विजेताओं की राशि में से कमीशन लेता था। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
