लंबगांव रेंज के जंगलों में भड़की आग, घंटों बाद पाया काबू


लंबगांव। प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव रेंज के जंगलों में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया और वन संपदा को नुकसान पहुंचा।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही। सोमवार तड़के दोबारा अभियान चलाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद अधिकांश स्थानों पर आग पर काबू पाया गया। वन रेंजर सौरभ सिंह ने लोगों से जंगलों में जलती वस्तुएं न फेंकने और सतर्कता बरतने की अपील की।


चकोन गांव में पीरूल प्लांट में लगी आग

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ग्राम चकोन स्थित महादेव गंगाड़ी के पीरूल प्लांट में सोमवार तड़के करीब 3रू30 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां टीम सहित मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन के अनुसार आग अब नियंत्रण में है। घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। हालांकि आग से पीरूल प्लांट की एक मशीन और पीरूल पाउडर जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!