उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित


उत्तरकाशी। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं तथा एमएसएमई नीति 2015 के अंतर्गत वित्तीय प्रोत्साहन और ब्याज उपादान की समीक्षा की गई। बैठक में 22 इकाइयों द्वारा प्रस्तुत ब्याज दावों पर विस्तृत चर्चा कर उनका निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!