वीरपुर और बगोरी में विशेष शिविर आयोजित

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ’जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान में वीरपुर और बगोरी गांवों को शामिल किया गया है। इन जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत विकास के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
अभियान के तहत 18 से 25 मई तक बगोरी और वीरपुर में स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा।
