जब्त वाहन की नीलामी से सरकार को अतिरिक्त राजस्व लाभ

रुद्रप्रयाग। आबकारी विभाग द्वारा जब्त वाहन यूए 08जी-0666 सेंट्रो कार की नीलामी तहसील रुद्रप्रयाग में नियमानुसार संपन्न कराई गई। वाहन का मूल्यांकन 21 हजार रुपये निर्धारित था, जबकि नीलामी में यह 37 हजार रुपये की उच्चतम बोली पर विक्रय हुआ। इससे सरकार को निर्धारित मूल्यांकन से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त वाहनों पर कार्रवाई के साथ राजस्व हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई।
