सिडकुल में स्थिति सामान्य, श्रमिक अफवाहों से बचें: सहायक श्रम आयुक्त


हरिद्वार। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर संविदा श्रमिकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसके चलते करीब 25 औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों ने धरना-प्रदर्शन किया था।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया। अधिकारियों ने श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता और संशोधित वेतनमान की जानकारी देकर भ्रम दूर किया। श्रम विभाग ने कहा कि श्रमिक किसी भी अफवाह या बहकावे में न आएं और वेतन संबंधी समस्या होने पर सीधे विभाग से संपर्क करें। वर्तमान में क्षेत्र में औद्योगिक शांति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!