जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले अभियान 2026 का शुभारंभ


चमोली। जनजातीय कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद चमोली में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ’जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर जनजातीय क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत 20 और 22 मई को मलारी, गमशाली और माणा ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आयुष्मान, बैंकिंग, स्वरोजगार और अन्य सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!