मुंबई कौथिग 2026 का भव्य समापन, संस्कृति से जुड़ा प्रवासी उत्तराखंड


उत्तरकाशी। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक मेगा मुंबई कौथिग 2026 सीजन-17’ का भव्य समापन हुआ। 8 से 17 मई तक नवी मुंबई में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव ने मुंबई में बसे उत्तराखंडवासियों को अपनी जड़ों और लोकपरंपराओं से जोड़ने का कार्य किया।
कार्यक्रम में पनवेल के आमदार प्रशांत दादा ठाकुर, विधायक दुर्गेश्वर लाल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तरकाशी, गंगोत्री और यमुनोत्री की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता पर चर्चा हुई और लोगों को देवभूमि आने का आमंत्रण दिया गया। दस दिवसीय आयोजन में लोकगायकों, कलाकारों और नृत्य दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोल-दमाऊं, लोकगीतों और पारंपरिक वेशभूषा से पूरा माहौल उत्तराखंडमय नजर आया। आयोजन ने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!