जनगणना कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

नई टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने बताया कि 24 मई तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों का फील्ड वर्क अगले दिन तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। साथ ही होटल और रिजॉर्ट में भवन गणना के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने को कहा गया, ताकि पारदर्शिता और सत्यापन सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों को सभी भवनों की शत-प्रतिशत गणना और डेटा अपलोडिंग में सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए।
