24 घंटे में बरामद की चोरी की बाइक, दो आरोपी गिरफ्तार


गैरसैंण। थाना गैरसैंण पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मैहलचोरी निवासी मोहन सिंह नेगी ने 16 मई को बाजार से पल्सर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 17 मई को माईथान रोड से विक्रम कुमार और विवेक कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद बाइक यूके-07-एफएफ-7767 पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!