नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


पौड़ी। सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत सोमवार को नो व्हीकल डे मनाया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद, सिविल जज नाज़िश कलीम, अमित भट्ट, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अकमल और रिजवान अंसारी सहित अन्य अधिकारियों ने आमजन को वाहन प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से कम दूरी के लिए पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन बचत को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!