सतपुली पुलिस ने वारंटी महिला को किया गिरफ्तार

सतपुली। पौड़ी पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वांछित आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में फरार चल रही महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 18 मई 2026 को आरोपी कोयल निवासी सतपुली को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तारी के बाद महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रियाज अहमद, हेड कांस्टेबल टीकम और महिला होमगार्ड मुस्कान शामिल रहीं।

पुलिस ने एक साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना नई टिहरी पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 18 मई 2026 को दयाल सिंह निवासी ग्राम बिचली राई, पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर वारंटी को न्यायालय में पेश किया। टिहरी पुलिस का अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
