यात्री ने अस्पताल को भेंट की ऑक्सीजन कैन

श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ यात्रा पर महाराष्ट्र से आई महिला यात्री तोषी चौधरी ने यात्रा पूरी होने के बाद अपने पास बची तीन पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन श्रीनगर बेस अस्पताल को भेंट कीं। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कैन साथ लाई थीं, लेकिन जरूरत नहीं पड़ी। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने इन्हें मरीजों और तीर्थ यात्रियों के उपयोग के लिए सौंप दिया। महिला यात्री के इस मानवीय कदम की अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
