छात्रा-छात्राओं को किया बाल संरक्षण के प्रति जागरूक

थलीसैंण। राजकीय इंटर कॉलेज कपरोली में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 190 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बाल सुरक्षा, साइबर जागरूकता और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।
प्रधानाचार्य अंकित चौहान ने बच्चों को अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी के महत्व पर प्रकाश डाला। एलसीपीओ निखिल डेविड ने किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम निषेध और बाल विवाह प्रतिषेध कानूनों की जानकारी दी। वहीं शिखा खरे ने गुड टच-बैड टच, मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
