पर्यटन मंत्री ने बद्री-केदार धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


रुद्रप्रयाग। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है और सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों के लिए 10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कराया गया है। इसके तहत मंदिर परिसर में दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या अन्य घटनाओं से प्रभावित श्रद्धालुओं को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने यात्रियों से स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाएं और यात्रा दस्तावेज साथ रखने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!