आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर एडीएम ने दिए निर्देश

नई टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालगंगा और घनसाली क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि बालगंगा के एक गांव के 7 तथा घनसाली क्षेत्र के 10 गांवों के 51 परिवारों समेत कुल 58 परिवारों का विस्थापन प्रस्तावित है। एडीएम ने आगामी मानसून को देखते हुए निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित परिवार विस्थापन से वंचित न रहे तथा सभी परिवारों की पत्रावलियां बिंदुवार तैयार कर 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाएं।
