युवा-सुरक्षित समाज अभियान से छात्रों को किया जागरूक

टिहरी गढ़वाल। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ’जागरूक युवा-सुरक्षित समाज अभियान’ के तहत 700 से अधिक छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ैीूमजं ब्ींनइमल की पहल पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशामुक्त, साइबर अपराध मुक्त और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है।
कोतवाली चंबा पुलिस ने कार्मल स्कूल चंबा में आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट-सीट बेल्ट के उपयोग और ड्रंक एंड ड्राइविंग से बचाव की जानकारी दी। वहीं थाना कैम्पटी और चौकी नैनबाग पुलिस ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनबाग में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी साझा की गई।
