बेस अस्पताल में रोज 30-50 हाई बीपी मरीज, डॉक्टरों ने दी चेतावनी


श्रीनगर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2026 के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने हाई ब्लड प्रेशर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अस्पताल के मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 120 से 160 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें 30 से 50 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार युवाओं और मध्यम आयु वर्ग में भी हाई बीपी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर एक ’साइलेंट किलर’ है, जो बिना स्पष्ट लक्षणों के शरीर को नुकसान पहुंचाता है। लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की रोशनी प्रभावित होने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बेस अस्पताल में मरीजों के लिए विशेष ’लाइफस्टाइल क्लिनिक’ शुरू किया गया है, जहां संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, योग, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग दी जा रही है। चिकित्सकों ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, नमक कम लेने, जंक फूड से बचने, पर्याप्त नींद लेने और धूम्रपान-शराब से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!