श्रीकोट में तीर्थयात्रियों की बोलेरो पलटी, 7 घायल

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही एक बोलेरो श्रीकोट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मध्यप्रदेश के सात तीर्थयात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार महिंद्रा बोलेरो वाहन संख्या यूके-08टीए-4242 गैस एजेंसी श्रीकोट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में चालक सहित कुल सात यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। श्रीनगर पुलिस टीम ने राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए बेस हॉस्पिटल श्रीनगर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद पुलिस ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
