हरिद्वार को निर्यात हब बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिस्ट्रिक्ट्स ऐज एक्सपोर्ट हब पहल के तहत हरिद्वार की जिला निर्यात कार्ययोजना की समीक्षा और अद्यतन पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने वर्तमान निर्यात योजना की प्रगति का आकलन करते हुए आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए तैयार जिला निर्यात कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिस पर विभागों और हितधारकों से सुझाव लेकर अनुमोदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। बैठक में निर्यात बढ़ाने के लिए संभावित एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों की पहचान करने पर विशेष फोकस रहा। साथ ही पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और अन्य योजनाओं में निर्यात उन्मुख इकाइयों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। निर्यातकों की समस्याओं, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रमाणन, ऋण सुविधा और कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समन्वय के साथ कार्य कर हरिद्वार को निर्यात के क्षेत्र में मजबूत हब के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और निर्यातक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!