अफवाहों से बचें, समस्या हो तो श्रम विभाग में करें शिकायत


हरिद्वार। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने जनपद के श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों में अकुशल श्रमिकों का वेतन 13,018 रुपये है, जिसमें ईपीएफ और ईएसआई कटौती के बाद 11,358 रुपये प्राप्त होते हैं। वहीं इंजीनियरिंग उद्योगों में वेतन 13,800 रुपये निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार द्वारा वेतन वृद्धि के फर्जी दावे किए जा रहे हैं, जबकि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। भविष्य में यदि सरकार कोई निर्णय लेती है तो राज्य स्तर पर लागू होने के बाद कंपनियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रशांत कुमार ने श्रमिकों से किसी भी अफवाह या बहकावे में न आने और समस्या होने पर रोशनाबाद स्थित श्रम विभाग कार्यालय में लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि ओवरटाइम, बोनस, एरियर या अन्य शिकायतों के समाधान के लिए श्रमिक प्रतिनिधि कार्यालय पहुंच सकते हैं। श्रम विभाग ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!