जिलाधिकारी ने दिए एसआईआर तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश


चमोली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 मई से 7 जून 2026 तक प्रशिक्षण और प्रपत्रों की प्रिंटिंग का कार्य होगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित व संकलित करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। बीच की अवधि में दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने और प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!