बैठक में विकास योजनाओं और यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा


चमोली। जिला पंचायत चमोली की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं, यात्रा व्यवस्थाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह द्वारा किया गया। इसमें पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया। जिला पंचायत माणा के साथ पार्किंग व्यवस्था को लेकर समझौते पर सहमति बनी और अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों की दरों में वृद्धि पर भी चर्चा हुई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों ने जनहित से जुड़े प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!