सांसद ने किया पौड़ी जिला कार्यालय का निरीक्षण


पौड़ी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पौड़ी स्थित जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रवेश पूजन के बाद उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने जिला कार्यालय भवन की सराहना करते हुए कहा कि यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि यहां दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ठहरने की व्यवस्था तथा बड़ी बैठकों के लिए सभागार उपलब्ध है।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की गतिविधियां पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!