3 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिनेश पंत निवासी कोटद्वार के पास से 62 पव्वे तथा रोहित भाटिया निवासी काशीरामपुर के पास से 72 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की, जो कुल मिलाकर लगभग तीन पेटी के बराबर है। दोनों आरोपियों को दुर्गापुरी और डिग्री कॉलेज रोड क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
