अवैध शस्त्र निगरानी समिति की बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अवैध शस्त्र निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवैध शस्त्रों की आवाजाही, लाइसेंस सत्यापन, निरस्तीकरण की कार्रवाई और जब्त हथियारों के प्रबंधन पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध हथियारों का व्यापार गंभीर खतरा है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क विकसित करने तथा लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड का नियमित सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही मालखानों में सीसीटीवी लगाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस विभाग ने अवैध शस्त्रों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जानकारी दी।
