बैठक में बनी आज से फर्नीचर मार्केट खोलने पर सहमति

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में एडीबी द्वारा बौराड़ी क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्थानीय व्यापार मंडल और दुकानदारों के साथ फर्नीचर मार्केट एवं कवरड मार्केट के कार्यों पर चर्चा हुई। व्यापारियों की शिकायत पर कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। फर्नीचर मार्केट को आज 17 मई से खोलने पर सहमति बनी। साथ ही सीढ़ियों पर टाइल्स, सीसीटीवी और अन्य सुविधाओं के कार्य तेजी से पूर्ण करने को कहा गया।
