बौराड़ी में डिजिटल लर्निंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

टिहरी। परिवार दिवस के अवसर पर एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया द्वारा बौराड़ी में डिजिटल लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ऋषि कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पंवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंटर का उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल साक्षरता से जोड़ना है। प्रथम बैच में 40 बच्चों का नामांकन किया गया है। कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने कहा कि डिजिटल साक्षरता आज की आवश्यकता है और यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की।
