बैठक में की तहसील बालगंगा के भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा

टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील बालगंगा के नव निर्मित आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग और नायब तहसीलदार बालगंगा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, धनराशि आवंटन और गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब तक लगभग 85 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं और 48 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। एडीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि वर्षा ऋतु से पहले छत का कार्य पूरा किया जाए तथा परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
