बैठक में की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों की समीक्षा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में 11 जून को आयोजित होने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव ने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, यातायात और लाइव प्रसारण जैसी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। बैठक में बताया गया कि यह आयोजन सोमनाथ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक अवसरों के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
