सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर


चमोली। उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में जिला सभागार चमोली में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई। सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपीलीय अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में आरटीआई मामलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सूचना आयुक्त को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!