जिलाधिकारी ने किया क्रॉप कटिंग का निरीक्षण

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने विकासखण्ड चम्बा की ग्राम पंचायत चोपड़ियाली के राजस्व ग्राम लवाधार में फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग) का निरीक्षण किया।
राजस्व विभाग द्वारा चयनित कास्तकार वृजमोहन बहुगुणा के खेत में 6×5 क्षेत्रफल में गेहूं की फसल काटकर उसका वजन किया गया, जिसमें 11 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया से वास्तविक पैदावार का आकलन कर कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर पावर टिलर और खेतों की फेंसिंग के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए गए।
