छात्रों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में कीर्तिनगर पुलिस द्वारा आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज किंकलेश्वर चौरास में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और गौरा शक्ति ऐप के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई। साथ ही यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नैन सिंह चौहान सहित स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नशा, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा की दी जानकारी
पौड़ी। बढ़ते साइबर अपराध और नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए एएनटीएफ और एएचटीयू कोटद्वार टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, गलत संगति से बचाव और स्वस्थ भविष्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई गईं।
