अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती: डॉ. धन सिंह


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल शिक्षकों की काउंसलिंग कर उन्हें मेरिट के आधार पर तैनाती दी जाएगी, ताकि विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित न हो। उन्होंने एससीईआरटी में शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरने के भी निर्देश दिए। साथ ही डायट नियमावली को मंत्रिमंडल में प्रस्तुत करने और लंबित पदोन्नति मामलों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नए शैक्षणिक सत्र में सभी प्रकार के संबद्धीकरण समाप्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!