स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क


रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 के सुचारु संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 60 हजार से अधिक ओपीडी सेवाएं दी गईं, जबकि 26 श्रद्धालुओं को हेली रेस्क्यू और 70 को दंडी-कंडी से सुरक्षित निकाला गया। स्वच्छता के लिए 412 कर्मी, 350 शौचालय और 600 डस्टबिन लगाए गए हैं तथा 64 टन कचरे का निस्तारण किया गया है। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 180 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया है। प्रशासन ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!