’’नो व्हीकल डे’’ पर डीएम, सीडीओ सहित अधिकारी पैदल पहुंचे कार्यालय

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी गढ़वाल। प्रत्येक बृहस्पतिवार को मनाए जा रहे “नो व्हीकल डे” के तहत जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी पैदल चलकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण में कमी के साथ-साथ लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। उन्होंने अभियान को जनपद के सभी विकासखंडों व तहसीलों में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

ईंधन बचाओ अभियान के तहत डीएम पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचकर संदेश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों के आवास कार्यालय के निकट हैं, वे भी पैदल चलने की आदत अपनाएं, ताकि ईंधन की बचत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैठकें अधिकतर वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचा जाए। साथ ही कार्यालयों में बिजली की बचत सुनिश्चित करने के लिए लाइट और उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करने पर जोर दिया। डीएम ने जनपदवासियों से भी इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।